रविवार, 5 जनवरी 2020

रेणुका मैया के धाम है निराले

रेणुका मैया के है धाम निराली
जगदम्बा मैया आए तेरे द्वार
जगदम्बा मैया आए तेरे धाम
तुम्हारे दर्शन कों आई लललाई
जगदम्बा मैया आये तेरे द्वार

1) माह महीना मैया तुम्हरे द्वारे मेला लागो
 आन विराजि बैतूल नगर में माई कों डंका बाजे
 धामनगांव भयो अलबेला जन बच्चन सब आए
 तेरे चरणो की दास है बेचारे
  जगदम्बा मैया आए तेरे द्वार रेणुका मैया


2) जमदग्नि की पत्नी ब्याहता परशुराम माहतारी
 अंग गिरे थें जहाँ माई के सिद्धपीठ दर्शानी
 सतपुड़ा पर्वत ताप्ती अंचल में है माई विराजी
 जिन के भवनों की शान है लुभाई
 जगदम्बा मैया आए तेरे धाम

3) कितनी प्यारी बनी मडुदिया शोभावर्णी ना जाये
 निहुर निहुर के पैंया लागे प्रदीप तुम्हारे जस गाए
 काला काजल और डीठोना तुम्हारी नजरिया उतारे
 तुम्हे सुमरू मैं साज सकारे जगदम्बा आए तेरे द्वार

गीत रचना - प्रदीप पटेल जबलपुर
गायक - प्रदीप पटेल जी
निर्माता - रविन्द्र मानकर
एडीटर - सुभाष चरपे बैतूल
एलबम - श्री रेणुका महिमा

वीडियो लिंक से रेणुका भजन सूने
https://youtu.be/hleG4W2-VOU

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें