रविवार, 1 दिसंबर 2019

ताप्ती जन्मोत्सव की बधाई - शहनाज अख्तर

 सूर्यलोक में आये है देने बधाई देव
मां छाया पिता भास्कर लेव बधाई लेव


भक्तों बधाई है बधाई है  4
ताप्ती जनम की खुशियाँ छाई है

दर्शन कों देव सभी आये है
छाया माता से अर्जी लगाए है  2
लाए उपहार सभी लाए है  2
मन में आनन्द कों समाए है 2
जग तारण बिटिया तुमने जाई है

भक्तों बधाई है बधाई है

माँ ताप्ती के तट पर जो आते है
दर्शन से पाप धूल जाते है  2
मन की मुरादें माँ से पाते है 2
बेनाम दीप जो जलाते है 2
शहनाज तेरी महिमा गाई है

भक्तों बधाई है बधाई है


सूर्यसुता वरदानी है
इनसा ना जग में कोई प्राणी है 2
वेदों ने महिमा जो बखानी है 2
सुर नर गंधर्वो जो मानी है 2

यम और शनिचर जिसके भाई है

भक्तों बधाई है बधाई है

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें